प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय समेत प्रदेश के सभी जिलों में समाजवादी चिंतक डा. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी है। लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम गोमतीनगर स्थित डा. राममनोहर लोहिया पार्क में हुआ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डा. लोहिया पार्क पहुंचकर डॉ राम मनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव, पूर्व कै बिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल, सांसद श्री आरके चौधरी, विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा, पूर्व एमएलसी डा.मधु गुप्ता, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी. पाण्डेय समेत अन्य नेतााओं ने पुष्प अर्पित कर डा. लोहिया को श्रद्धांजलि दी।
डा. लोहिया को श्रद्धांजलि देने के बाद श्री अखिलेश यादव ने कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया ने पूरे जीवन भेदभाव, अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वे हर तरह के भेदभाव, ऊंच-नीच की भावना के खिलाफ थे। समानता और खुशहाली चाहते थे, डा. लोहिया ने समाजवादी सिद्धांत और विचार दिया। सप्तक्रांति का नारा दिया। समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ.अम्बेडकर के संविधान, डॉ. लोहिया के समाजवादी विचारों और नेताजी मुलायम सिंह यादव के सघर्षों का साथ लेकर समाजवादी समाज बनाने के लिए काम कर रही है। हम सब मिलकर बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर, डॉ. लोहिया और नेताजी के सपनों को पूरा करेंगे। समृद्धि और समानता लाएंगे।
श्री यादव कहा कि आज देश आर्थिक भेदभाव चरम पर है। कुछ लोग इतने अमीर है कि उसकी कल्पना नहीं की जा सकती और बड़ी संख्या में लोग इतने गरीब है कि अपनी जरूरत का सामान भी नहीं पाते है। नौकरी, रोजगार नहीं है। महंगई बढ़ती जा रही है। इस समय देश में समाजवादी समाज और समाजवादी सरकार की सबसे ज्यादा जरूरत है। कभी डॉ. लोहिया ने दाम बांधो नीति लागू करने की मांग की थी। हम भरोसा दिलाते है कि समाजवादी सरकार बनने पर जरूरत की चीजों को दाम बांधो नीति के अंदर लाकर महंगाई रोकने का काम करेंगे, जिससे कोई भी ज्यादा मुनाफा न कमा पाए। नेताजी ने डा. लोहिया के नाम पर शानदार पार्क बनाया। इस पार्क में क्वालिटी प्लांटेशन हुई है। यह पहला पार्क है जिसमें कोई पेड़ नहीं काटा गया था। नए-नए पेड़ लगाए गए।
इस अवसर पर सर्वश्री उदयवीर सिंह एवं डॉ. राजपाल कष्यप पूर्व एमएलसी, सीएल वर्मा, राजकुमार मिश्रा, प्रदीप जायसवाल, कामरान बेग, देवेन्द्र सिंह जीतू, दीपक रंजन, अखिलेश बाजपेई, अब्बास हैदर, प्रो0बी0 पाण्डेय, अभिषेक यादव, फाखिर सिद्दीकी, जयसिंह जयंत, अनीस राजा, विनीत कुशवाहा, शरद सरन, डॉ. फिदा हुसेन अंसारी, डॉ. मधु गुप्ता, मीरा वर्धन, फखरूल हसन चांद, अनीता स्वप्निल, सुलेखा सिंह, नसरीन फातिमा, षहाना, फरजाना हैदर, अंजली मसीह, राजाबाला रावत, सैय्यद हुजैफा, सबिहा सुल्तान, शहाना, इशरतजहां, दिनेश यादव, अंजनी प्रकाश यादव, अनुराग यादव, इंसराम अली, आशुतोष त्रिपाठी, राम सागर यादव, विजय सिंह, मोहम्मद एबाद, सुशील दीक्षित, प्रदीप कनौजिया, विजय बहादुर यादव, यशवीर लोधी, विजय शंकर नट, जयप्रकाश पाण्डेय, अनिल यादव, सत्यम पाण्डेय, अनिता राकेश, प्रशांत सिंह, अतुल दुबे, अमरजीत यादव महाराजगंज, वरूण कुमार खटिक, डॉ. इन्द्रसेन शास्त्री, सर्वेश यादव, अशफाक खान एडवोकेट, प्रताप सिंह, अजय सिंह, अशोक यादव देव, प्रदीप शर्मा, डॉ. देश दीपक भार्गव, प्रदीप सिंह पन्नू, नावेद सिद्दीकी, श्याम कृष्ण गुप्ता, देवी बख्श सिंह, विनोद सविता, आलोक त्रिपाठी, अब्बास हैदर, सुनील रावत, रामनरेश चौरसिया, प्रीति तिवारी, गजेन्द्र मिश्र गज्जू, डॉ. गोविंद राम, उमाकांत, मनमोहन सिंह, त्रिभुवन सिंह, अजय भदौरिया, वैभव सैनी, नदीम कासिम, मोहित पाल, कमलेश प्रधान, हिमांशु संघर्षी, मनोज सिंह, इंजी. अरविन्द यादव, इशहाक सिद्दीकी, जयराम कनौजिया, उमेश गुप्ता, चन्द्रभूषण यादव, डॉ. अशोक गुप्ता, राजेन्द्र मौर्य, शाकिर अंसारी, आशुतोष मौर्य, लाखन सिंह पाल, दिनेश चौधरी, विजेन्द्र पाल, शिवम यादव, ऋषभ गुप्ता, आलिक खान पठान, राममोहन वर्मा, पंकज यादव, दिनू यादव, इश्तियाक अहमद, नय्यर बिसवानी, महेश सिंह लोधी अंकित यादव, डॉ. मरगूब कुरैशी, रमेश सिंह रवि, नंदकिशोर यादव, आरपी यादव, अभिजीत, विनोद रंगीला, रवि यादव, यशवर्धन, आदित्य जोशी, राघवेन्द्र यादव, संतोष धनकार, नरेन्द्र यादव, दारा सिंह, शिवम यादव, रेहान, शैलेश यादव, संतोश धरकार, अब्दुल अजीज, पवन यादव, आशुतोष मौर्य, आयुश महात्मा, प्रमोद यादव, प्रवेश यादव, रोहित शुक्ला उर्फ लल्लू, मनोज पाल, अमर सिंह, आशीष पाल, अनुराग पाल, मनीष यादव, नीरज यादव, गौरव, इंजी. संतोष यादव, अश्विनी तिवारी, जावेद खान, हिमांशु तिवारी, गौरव, नीलम पाण्डेय, पूजा शुक्ला भसीन, मीना यादव, ऊषा सेन, अंजली सिंह, पूजा बुंदेलखंडी, प्रेमलता यादव, संध्या यादव, प्रीति पाल, विद्या यादव, निगार खान, ज्योति वर्मा, गजाला, सालिहा खातून, शुभी जायसवाल, शब्बीर अहमद खान, इश्तियाक अली, इब्राहिम मंसूरी, सगीर खान, लाल साहब, महेश लोधी, लल्लन भाई, शिवम गोलू, सुशील यादव, त्रिभुज यादव, गोविन्द यादव, आदित्य राज, राफे भाई, नसरीन फातिमा, अंजली मसीह, सचिन यादव, सतीश रावत, सहनाज, यश यादव, सूफियान अहमद, अरमान खां, मोहम्मद अदनान, प्रशांत यादव, डॉ. प्रदीप पाण्डेय, महबूब खान, शुभम जायसवाल, शमसाद, अनीता, पंकज भारती, सुशील चन्द्र, विवेक, सैय्यद उजैफा आदि शामिल रहे।
लखनऊ मध्य क्षेत्र से विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री रविदास मेहरोत्रा ने डॉ. राममनोहर लोहिया संस्थान गोमतीनगर में स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोहिया संस्थान के डॉक्टरों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. राममनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि दी