युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, युवाओं के संकल्प से साकार होगा राष्ट्र निर्माण का सपना : डॉ. राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

युवा मोर्चा के सभी छह मंडलों के पदाधिकारियों के साथ डा. राजेश्वर सिंह ने किया संवाद, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

लखनऊ। सरोजनीनगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोमवार को K-950, आशियाना स्थित अपने आवास पर युवा मोर्चा के सभी छह मंडलों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ आत्मीय मुलाकात कर संवाद किया। बैठक में युवाओं के उत्साह, सामाजिक सहभागिता, संगठनात्मक सक्रियता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनकी ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार और समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवाओं के विचारों को प्रोत्साहित करना, उनकी क्षमताओं को उचित अवसर प्रदान करना और उनके संकल्पों को सकारात्मक दिशा देना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसकी युवा शक्ति की सक्रियता, जागरूकता और समर्पण पर निर्भर करती है। जब युवा सामाजिक उत्तरदायित्व को समझते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हैं, तब विकास की गति और अधिक सशक्त होती है। युवाओं की सहभागिता से ही एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
डॉ. सिंह ने युवा मोर्चा के सदस्यों से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने, जनसंपर्क को मजबूत करने और समाज के बीच सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं का उत्साह, अनुशासन और सामूहिक प्रयास संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ ही राष्ट्र निर्माण के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य
दक्षिण-1 मंडल: श्री वीरू सिंह, श्री अंकित रावत, श्री शिवांश सिंह, श्री यथेष्ठ सिंह, श्री धनंजय राजपूत, श्री शोभित, श्री शिवनारायण पटेल, श्री सुमित दास, श्री विवेक यादव, श्री वेद प्रकाश, श्री रणजीत यादव, श्री संदीप निषाद, श्री विनोद कुमार, श्री सौरभ सिंह, श्री राहुल सिंह, श्री विशाल सिंह एवं श्री राजेंद्र गुप्ता।
दक्षिण-2 मंडल: श्री आशीष पटेल, श्री मनवेंद्र प्रताप सिंह, श्री राहुल मिश्रा, श्री प्रियांशु द्विवेदी, श्री योगेश सिंह, श्री अंकुर राजवंश, श्री मुकेश मौर्य, श्री अजय पांडेय, श्री दीप त्रिवेदी, श्री मनीष शुक्ला, श्री अजय सिंह चौहान, श्री पी. पी. सिंह एवं श्री राजीव मिश्रा।
दक्षिण-3 मंडल: श्री ऋषभ तिवारी, श्री सतीश रावत, श्री सुजीत बाजपेयी, श्री अमन चावला, श्री अभिषेक सिंह, श्री कृष्ण कुमार सिंह, श्री शुभम, श्री सलमान अली खान, श्री हिमांशु, श्री अक्षत एवं श्री दिनेश पांडेय।
सरोजनीनगर मंडल: श्री अभिषेक सिंह, श्री शशांक सिंह, श्री अजय रावत, श्री विशाल लोधी, श्री अभिमन्यु रावत, श्री रविंद्र राजपूत, श्री अमन शर्मा, श्री प्रभाकर तिवारी, श्री आकाश सिंह, श्री विकास सिंह एवं श्री अनुपम पंडित।
खुशहालगंज मंडल: श्री शिवा पाल, श्री मोनू पाल, श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान, श्री दीप सिंह, डॉ. मनीष, श्री अंकित सिंह, श्री शानू सिंह, श्री पिंटू राजपूत, श्री योगेंद्र राजपूत, श्री रवि सिंह, श्री शत्रोहन सिंह एवं श्री अश्वनी शर्मा।
अर्जुनगंज मंडल से श्री अनुज शर्मा जी, श्री उत्तम कुमार जी, श्री अजय पासी जी, श्री अमन यादव जी, श्री रोहित लोधी जी, श्री सुनील ठाकुर जी, श्री अक्षय कुमार जी, श्री विकास रावत जी, श्री रणजीत सिंह जी, श्री आनंद तिवारी जी एवं श्री हिमांशु वर्मा जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *