यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद श्री रामजी लाल सुमन आगरा में 15 नवम्बर को होने वाले विशाल दलित सम्मेलन की सफलता के लिए बरेली पहुँचे।
राष्ट्रीय महासचिव श्री सुमन ने अपने सम्बोधन में कहा कि 15 नवम्बर को आगरा में होने वाला अम्बेडकरवादियों और संविधान के चाहने वालों का विशाल सम्मेलन भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक संदेश देगा। यह सम्मेलन भाजपा के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। भाजपा की सरकार में संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर लगातार हमले हो रहे हैं। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए संविधान बनाया था, लेकिन भाजपा की नीतियां सामाजिक समानता के रास्ते में बाधा बन रही हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव सामाजिक न्याय, पिछड़ों, दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। पीडीए की विचारधारा देश में समानता, भागीदारी और सम्मान की नई उम्मीद है। उन्होंने सभी अम्बेडकरवादियों और संविधान में विश्वास रखने वाले लोगों से 15 नवम्बर को आगरा सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियां दलितों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों के हितों के विपरीत हैं। संविधान ने समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार दिए हैं, लेकिन भाजपा की राजनीति सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देती है। समाजवादी पार्टी संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की आवाज लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर को आगरा में होने वाला सम्मेलन संविधान और सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले लोगों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर है। बरेली से भी बड़ी संख्या में लोग इस अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट होंगे। भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का जवाब जनता एकता और भाईचारे से देगी।
इसी कड़ी में महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के साथ-साथ सभी वर्गों को सम्मानजनक भागीदारी दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगरा का सम्मेलन सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
पूर्व विधायक विजय पाल सिंह ने कहा कि 15 नवम्बर को आगरा में आयोजित होने वाला विशाल सम्मेलन संविधान की रक्षा और सामाजिक समानता के संकल्प को मजबूत करेगा। उन्होंने लोगों से सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रणवीर जाटव ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने जिस संविधान के माध्यम से दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और वंचितों को अधिकार दिलाए, उसकी रक्षा करना आज हम सभी की जिम्मेदारी है। भाजपा की नीतियां सामाजिक न्याय और संविधान की मूल भावना के विपरीत हैं। समाज के कमजोर वर्गों को शिक्षा, रोजगार, सम्मान और सत्ता में उचित भागीदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पीडीए के माध्यम से बहुजन समाज की आवाज को मजबूती दे रहे हैं और सामाजिक समानता के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
इस अवसर पर चंद्र सेन सागर, पूर्व विधायक स्व. सियाराम सागर की पुत्रवधू कल्पना सागर, पूनम सेठ, महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव शांति सिंह, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर, जितेंद्र मुंडे, जिला पंचायत सदस्य छेदा लाल दिवाकर व ब्रह्म स्वरूप सागर, इंद्र पाल सागर, संजय वर्मा एड., राम सेवक प्रजापति, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश आजाद एवं महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामवीर दिवाकर एवं महानगर अध्यक्ष सुनील सागर, नाम चंद्र सागर जोगिंदर सागर सतीश सागर रोहित सागर, हिमांशु राज सोनकर, रजत कनौजिया सुमित वर्मा, विवेक राज चौधरी, रितिक सिंह एडवोकेट, ओमकार दिवाकर, राहुल आर्य, संकेत सोनकर, महेश सागर, लता सागर, शांति सागर समेत सैकड़ो की संख्या में दलित समाज के लोग मौजूद रहे।
वहीं राज्य सभा सांसद रामजी लाल सुमन का पार्टी कार्यालय पर राजेश अग्रवाल, डॉ. अनीस बेग, रविन्द्र यादव, जिला महासचिव राजकुमार पाल, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, अशोक यादव, नूतन शर्मा, हसीब खान, हरिओम प्रजापति, मोहित सक्सेना, नाजिम कुरैशी आदि ने अभिनन्दन किया