समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेधावी छात्रों को वितरित किए लैपटॉप

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज प्रदेश मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में पूर्व राज्यमंत्री श्री मांगे राम कश्यप के सौजन्य से दस मेधावियों को लैपटॉप देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें बधाई दी। उनको अपने क्षेत्र में और अधिक परिश्रम तथा कामयाबी के लिए प्रोत्साहित किया।
अखिलेश यादव ने आईआईटी दिल्ली की सुश्री पंखुड़ी कश्यप, नीट एमबीबीएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुश्री मनीषा कश्यप, शिवांगी कश्यप, आर्यन कुमार कश्यप इंटरमीडिएट परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कामरान आलम, 95 प्रतिशत अंक प्राप्त सीमापाल 94 प्रतिशत अंक प्राप्त बुसरा खान तथा बी-टेक के विपुल कुमार एवं शशीदेवी और 10वीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त आयुश्नी प्रजापित को लैपटॉपदिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *