प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने किया शुभारंभ, स्नातक प्रत्याशी अवनीश सिंह और शिक्षक प्रत्याशी उमेश द्विवेदी के लिए मांगा समर्थन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 में आयोजित

लखनऊ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने मतदाता संपर्क अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को गोमती नगर वार्ड के संजय गांधीपुरम से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर प्रभात और संध्या फेरी का शुभारंभ किया। अभियान 22 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रथम वरीयता का मतदान करने की अपील करेंगे।

डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि स्नातक और शिक्षक मतदाता समाज का प्रबुद्ध वर्ग हैं। चुनाव में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के तहत प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने और पार्टी की नीतियों एवं प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने का आह्वान किया।

**वार्ड और बूथ स्तर पर होगी मतदाताओं से संपर्क की जिम्मेदारी**

अभियान के तहत लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन के प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह और शिक्षक निर्वाचन के प्रत्याशी उमेश द्विवेदी के समर्थन में जनसंपर्क किया जाएगा। 22 अक्टूबर तक चलने वाली प्रभात और संध्या फेरी में महानगर के विधायक, पार्षद, नगर एवं मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। वार्ड और बूथ स्तर पर मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित कर मतदान की अपील की जाएगी।

इस दौरान स्नातक निर्वाचन के महानगर संयोजक अभिषेक खरे, सह-संयोजक महेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राय, पार्षद कौशल शंकर पांडे, मंडल महामंत्री प्रवीण मिश्रा और आलोक माथुर, मंडल उपाध्यक्ष जय सिंह, मंडल मंत्री मिथिलेश सिंह, वार्ड अध्यक्ष राजीव सैनी सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजन और स्नातक मतदाता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *