समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा शिकायती ज्ञापन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को सम्बोधित ज्ञापन में शिकायत की है कि जनपद अमरोहा, जनपद आगरा, जनपद फतेहपुर, जनपद प्रतापगढ़, जनपद गोरखपुर सहित अन्य जनपदों में की गई बूथ कैप्चरिंग की शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर पोलिंग बूथ की वीडियों रिकार्डिंग और प्रत्याशी तथा राजनैतिक दलों द्वारा की गई शिकायतों के आधार पर दोबारा मतदान कराया जाये और पुलिस थाना में एफ.आई.आर. दर्ज करवाकर बूथ कैप्चरिंग के दोषी जनों को जेल भेजवाया जाये।
प्रदेश के 72 जिलों (कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव को छोड़कर) में विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए मतदान में प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के मंत्री, सांसद, विधायकों द्वारा मतदान को प्रभावित किया गया। समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश में बडी संख्या में लिखित शिकायते भारत निर्वाचन आयोग की दी गई भारत निर्वाचन आयोग आँख और कान बन्द करके मूक दर्शक बना है।
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में जनपद अमरोहा के 7, जनपद आगरा के 5, जनपद फतेहपुर व प्रतापगढ़ के 1-1 पोलिंग बूथ सहित, बूथ कैप्चरिंग की शिकायत वाले सभी पोलिंग बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाये।
बरेली मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जनपद अमरोहा समाजवादी पार्टी प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर के साथ धनौरा भाजपा चेयरमैन प्रवीण कुमार अग्रवाल द्वारा बडी बेरहमी के साथ मारपीट की गई। प्रवीण कुमार अग्रवाल द्वारा दानिश अख्तर के कपड़े फाड दिये गये और जान से मारने की धमकी दी गई। धनौरा के चेयरमैन प्रवीण कुमार द्वारा पोलिंग बूथ नम्बर 97 पर कब्जा किया गया। जिलाधिकारी और पर्यवेक्षक तथा पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई।
जनपद अमरोहा के पोलिंग बूथ संख्या 92 पर 94.08, बूथ संख्या 93 पर 95.56, बूथ संख्या 94 पर 92.98, बूथ संख्या 95 पर 96.34 बूथ संख्या 96 पर 94.65, बूथ संख्या 97 पर 92.02, बूथ संख्या 98 पर 93.51 प्रतिशत मत पड़े हैं।
जनपद अमरोहा में उपरोक्त सातो बूथों पर धनौरा के चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल जिन पर कई अभियोग पहले से पंजीकृत है तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्बन्धित पीठासीन अधिकारियों और मतदान कर्मियों ने संगठित होकर सभी सातों बूथों पर 93.88 प्रतिशत फर्जी मतदान करा दिया। जनपद अमरोहा के उपरोक्त सभी सातो बूथों की विडियो रिकार्डिंग देख कर बूथ कैप्चरिंग करने वालों तथा पीठासीन अधिकारी और मतदान कर्मियों के विरूद्ध पुलिस थाना में एफ.आई.आर. दर्ज करवा के सभी को जेल भेजवाया जाये।
जनपद आगरा पोलिंग बूथ संख्या 21 भाजपा विधायक भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा बूथ कैप्चरिंग कर लिया गया और समाजवादी पार्टी के पोलिंग एजेन्ट को मार-पीट कर मतदान केन्द्र से भगा दिया गया। मतदान कर्मियों के साथ मिल कर फर्जी वोट डाल दिये गये।
जनपद आगरा पोलिंग बूथ संख्या 45 पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर तथा भाजपा के प्रत्याशी द्वारा बूथ कैप्चरिंग कर लिया गया तथा पीठासीन अधिकारी को मिला कर फर्जी मतदान कराया गया।
जनपद आगरा भाजपा प्रत्याशी हरी किशोर तिवारी के भतीजे द्वारा बूथ संख्या 26, 40, 70 पूरी तरह से बूथ कैप्चरिंग करके समाजवादी पार्टी के पोलिंग एजेन्ट के साथ मारपीट करके मतदान केन्द्र से बाहर कर दिया गया और तीनो बूथ लूट लिया गया। जिलाधिकारी पर्यवेक्षक और पुलिस के अधिकारियों के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई।
जनपद आगरा समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आकाश अग्रवाल और समाजवादी पार्टी संगठन के लोग लगातार जिलाधिकारी, पर्यवेक्षक और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की गई कोई कार्यवाही नहीं हुई।
जनपद आगरा समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आकाश अग्रवाल का वीडियो भी मीडिया में कैमरे के सामने रोते हुए वायरल हो रहा है।
जनपद आगरा के उपरोक्त बूथों पर कैप्चरिंग करने वालों के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराई जाये और गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए तथा पीठासीन अधिकारी और मतदान कर्मियों के विरूद्ध भी कठोरतम कार्यवाही की जाये।
जपनद फतेहपुर प्रदेश सरकार में मंत्री तथा भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पोलिंग बूथ संख्या 159 पूरी तरह से कैप्चर किया और पूरा बूथ लूट लिया पुलिस थाने में एफ.आई.आर.दर्ज की जाये।
जनपद प्रतापगढ़ कुण्डा विधान सभा में बूथ संख्या 343 में श्री रघुराज प्रताप सिंह के समर्थकों द्वारा बूथ कैप्चरिंग किया गया और पूरा बूथ लूट लिया गया।
जनपद गोरखपुर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ0 संजयन त्रिपाठी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हाथापाई और धक्का-मुक्की कर के दुर्व्यवहार किया गया दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं के विरूद्ध पुलिस थाने में एफ.आई.आर. दर्ज की जाये।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को सर्वश्री के.के. श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह यादव सदस्य समाजवादी पार्टी राज्य कार्यकारिणी और राधेश्याम सिंह ने ज्ञापन सौपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *