पूर्व भाजपा सांसद एवं उनकी पुत्री ने ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा के आंवला से पूर्व सांसद श्री धर्मेन्द्र कश्यप और उनकी पुत्री कीर्ति कश्यप, चेयरमैन आलापुर बदायंू फहीमुद्दीन, बसपा के आंवला से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सैयद आबिद अली, श्रावस्ती से भाजपा नेता श्री देव प्रताप सिंह, श्री तेज प्रताप सिंह, श्री रंजीत गिरी गोस्वामी पूर्व प्रत्याशी करनैलगंज विधानसभा, बहराइच के बसपा नेता श्री संतोष तिवारी, बहराइच भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहे।
श्री पंकज कुमार वर्मा सोनी, उन्नाव से श्री सर्वेश कुमार वर्मा, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय साहू-राठौर सभा श्री अनुज कुमार साहू, बरेली के डा. विनोद विश्वकर्मा, उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के उपाध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर बाल्मीकि, श्री सूरजपाल बाल्मीकि, श्री विजय चौहान, श्री गुरुप्रसाद बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय के डा. राम मनोहर लोहिया सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य और प्रभावशाली लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा कि लोग भाजपा से त्रस्त हो गए हैं। इस सरकार में पिछड़े-दलितों को न्याय नहीं मिल रहा है। पूरे प्रदेश में कश्यप की एक दर्जन से ज्यादा हत्याएं हो गयी हैं। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी जी ने दोहरी व्यवस्था लागू की है। जब आरोपी उनकी जाति का होता है तब बुल्डोजर नहीं चलता है। जब दूसरे समाज के लोग होते हैं तो जातीय आधार पर भेदभाव होता है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में मछुआ समुदाय में जाकर पार्टी को मजबूत करूंगा।
इस अवसर श्री अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद श्री धर्मेन्द्र कश्यप और उनके साथ आए लोगों तथा आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे सभी नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कई नेता जो अलग-अलग दलों से चुनाव में आमने-सामने थे, आज वे सभी पीडीए के एक छत के नीचे, एक दल में पीडीए के मजबूत पिलर के रूप में एक साथ खड़े है। श्री यादव ने कहा कि श्री धर्मेन्द्र कश्यप में समाजवादी पार्टी में आने से बरेली, पश्चिमी यूपी समेत पूरे प्रदेश में पीडीए की लड़ाई, सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए चल रहा संघर्ष और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस दिन विधानसभा चुनाव की तारीख आएगी उसी दिन भाजपा चुनाव हार जाएगी।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव ने शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि 2027 में प्रदेश में परिवर्तन होना तय है। सभी समाज के लोग समाजवादी पार्टी के साथ है। हर वर्ग के लोगों को उम्मीद है कि श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में उन्हें न्याय मिलेगा। विधानसभा चुनाव में पीडीए के लोग एकजुट होकर एकतरफा समाजवादी पार्टी का साथ देकर भाजपा का सफाया करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार से बहुत परेशान है। बजट की लूट हो रही है। इस सरकार ने जित तरह से बजट को लूटा है, सपा सरकार आने पर उसकी जांच होगी। सभी को एकजुट करके भाजपा को हराएंगे और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
आंवला के सांसद श्री नीरज मौर्य ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है। हम सब मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे। श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में ही सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होना संभव है। उन्होंने समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे सभी नेताओं का स्वागत किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल, पूर्व सांसद श्री विशम्भर प्रसाद निषाद सहित बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *