यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
– वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने किया पौधारोपण
लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को गोमती नगर वार्ड स्थित ब्रह्मपुरी के श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर के पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा लखनऊ जनपद के प्रभारी मंत्री आदरणीय श्री सुरेश खन्ना जी ने महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी और नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी के साथ पौधे लगाए। इस दौरान पार्क में चांदनी के 100 पौधों का रोपण किया गया।
हर मंगलवार की भांति इस मंगलवार भी आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के अधिकारियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण पर बल दिया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद श्री कौशलेन्द्र पाण्डेय जी, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव जी, भाजपा नेता श्री सुनील मिश्रा जी, जोन-4 की जोनल अधिकारी श्रीमती शिल्पा कुमारी जी, जोनल सेनेटरी ऑफिसर श्री पंकज शुक्ला जी और उद्यान अधीक्षक श्री शशिकांत शशि जी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पौधारोपण के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया।