यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच कालपी बार संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की नृशंस हत्या पर जिले भर के वकीलों के साथ कोंच बार के अधिवक्ताओं में भी उबाल है और दोषियों को कठोरतम दंड दिए जाने की मांग की है। सोमवार को यहां मुंसिफ कोर्ट परिसर और तहसील परिसर में अलग-अलग शोक सभाएं कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत कालपी बार संघ अध्यक्ष को भावसिक्त श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवार को इस पहाड़ जैसे दुख में धैर्य धारण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। अधिवक्ताओं ने अदालतों में काम काज भी नहीं किया और एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। बार संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि अधिवक्ता समुदाय कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या की कड़ी निंदा करता है और प्रशासन से मांग करता है कि आरोपियों को कठोरतम दंड दिया जाए। गयादीन अहिरवार की मौत समूचे अधिवक्ता समाज की व्यक्तिगत क्षति है, शासन पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दे। इसके अलावा अधिवक्ताओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। इस दौरान कोंच बार संघ के तमाम वकील मौजूद रहे