उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रजत जयंती पार्को का किया लोकार्पण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

योगनगरी ऋषिकेश में देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जनपद के नौ नगर निकायों में रजत जयंती पार्कों का मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण करने के साथ ही ₹36 करोड़ की लागत से सात विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ये सभी परियोजनाएं देहरादून जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

हमारी सरकार प्रदेश के नगर निकायों को आधुनिक, स्वच्छ, सुंदर और नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शहरी क्षेत्रों में बेहतर सड़क एवं ड्रेनेज व्यवस्था, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज व्यवस्था, पार्कों के विकास और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से भी शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक नगर निकाय में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और शहर विकास के साथ स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण की नई मिसाल बनें।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल विधायक प्रेम चन्द, मेयर शंभू पासवान जिलाध्यक्ष भाजपा राजेंद्र तड़ियाल जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *