रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ आगमन पर भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर किया भव्य स्वागत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना के 90 वर्ष एवं लखनऊ में 72 वर्षों की गौरवशाली सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में निर्मित दिव्य संस्कृति भवन, गुलजार उपवन (राजयोग प्रशिक्षण केंद्र) के भव्य उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने के लिए रक्षामंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद श्री राजनाथ सिंह के लखनऊ आगमन पर भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र सिंह प्रधान, मुकेश शर्मा, पवन सिंह चौहान, विधायक ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, अमरेश कुमार सहित अन्य नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं अंगवस्त्र पहनाकर रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *