रायबरेली जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रायबरेली प्रभारी डॉ नीरज ने की सहभागिता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

आज रायबरेली प्रवास के दौरान मतदाता जोड़ो अभियान 2026 के अंतर्गत जिला कार्यालय (अटल भवन), रायबरेली में आयोजित जिला बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रायबरेली प्रभारी डॉ नीरज ने सहभागिता की।
बैठक में मतदाता जोड़ो अभियान को प्रभावी एवं व्यापक बनाने, नए मतदाताओं को जोड़ने तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही अभियान की आगामी कार्ययोजना एवं संगठनात्मक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री बुद्धिलाल पासी जी, माननीय मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह जी, सदर विधायक श्रीमती अदिति सिंह जी, श्री विवेक विक्रम सिंह पूर्व विधान परिषद सदस्य राजा शिवगढ़ राकेश प्रताप सिंह धीरेंद्र बहादुर सिंह पूर्व विधायक राजाराम त्यागी पूर्व विधायक रामलाल अकेला विवेक सिंह तोमर यश पांडे, दिनेश त्रिपाठी जी सहित जिला पदाधिकारीगण एवं अभियान से संबंधित अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हम सभी का सामूहिक संकल्प है कि इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाकर लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *