विधायक सरोजिनी नगर डॉ राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

सपा प्रमुख जी,
गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा है —
“सूर समर करनी करहिं, कहि न जनावहिं आपु।
बिद्यमान रन पाइ रिपु, कायर कथहिं प्रतापु॥”
वीर अपने कर्म से बोलते हैं; धमकी वही देता है जिसे अपनी हार सामने दिख रही हो।

“छठी का दूध याद दिला देंगे”, “अगला पड़ाव कारागार”, और अधिकारियों के परिवारों को समाज के ताने सहने की धमकी — यह किसी पूर्व मुख्यमंत्री की भाषा नहीं हो सकती। दार्शनिक एरिक हॉफ़र ने कहा था — “Rudeness is the weak man’s imitation of strength.” अशिष्टता कमज़ोर का ताक़तवर दिखने का दिखावा भर है।
जो अधिकारी निर्वाचन आयोग की संवैधानिक प्रक्रिया के तहत Form 6 पर काम कर रहे हैं, उन्हें डराना लोकतंत्र को डराने की कोशिश है। आपत्ति है तो कानूनी रास्ता खुला है — Form 7, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और निर्वाचन आयोग। सड़क से धमकी देना संविधान का रास्ता नहीं।
बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर ने कहा था — संविधान कितना भी अच्छा हो, यदि उसे लागू करने वाले अच्छे नहीं होंगे, तो वह बुरा साबित होगा। “जय संविधान” लिखकर संविधान लागू करने वालों को ही धमकाना — यह दोहरा चरित्र जनता समझती है।
“No man is above the law and no man is below it.” कानून से ऊपर कोई नहीं — आप भी नहीं।
उत्तर प्रदेश ने आपका शासन देखा है — तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार उसकी पहचान थे। सत्ता में आते ही आतंकी हमलों के आरोपियों के मुक़दमे वापस लेने की कोशिश हुई, जिस पर हाईकोर्ट ने पूछा कि क्या सरकार आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है, और अंततः इसे रोकना पड़ा। ऐसा उदाहरण विश्व इतिहास में दूसरा नहीं।
उत्तर प्रदेश की जनता को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर पूरा विश्वास है — भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।
मेरी बात लिख लीजिए — आपकी पार्टी 100 का आंकड़ा पार नहीं करेगी।
सत्यमेव जयते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *