यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
भारत-नेपाल के सांस्कृतिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई मजबूती प्रदान करने के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नेपाल के माननीय प्रधानमंत्री श्री बालेन्द्र शाह जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अयोध्या धाम से सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ किया।
माँ सरयू की धारा से अभिसिंचित श्री अयोध्या धाम और माँ कमला के जल से अभिसिंचित माता जानकी की पावन भूमि जनकपुर को जोड़ने वाली यह ट्रेन ‘विरासत और विकास’ के अद्भुत संगम के साथ ही भारत-नेपाल की साझी सांस्कृतिक विरासत एवं प्रगाढ़ मैत्री का प्रतीक बनेगी।
दो तीर्थस्थलों को भारतीय रेल के माध्यम से जोड़ने की इस पहल के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन तथा भारत एवं नेपाल के सभी श्रद्धालुओं व नागरिकों को हृदय से बधाई।