यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
लगातार 191 सप्ताह से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान जनसेवा, जनसंवाद एवं जनसहभागिता का एक सतत प्रयास है, जिसके माध्यम से सरोजनीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
अब तक इस अभियान के माध्यम से 195+ बॉयज यूथ क्लब एवं 138+ गर्ल्स यूथ क्लब के गठन, खेल सामग्री वितरण, मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल, जरूरतमंदों को सहायता, नेत्र परीक्षण शिविर एवं जनसमस्याओं के समाधान जैसे कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।
शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, महिला सशक्तिकरण एवं जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए जनसेवा के संकल्प को धरातल पर साकार करने का प्रयास जारी है।