यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
श्री अम्बिका चौधरी पूर्व मंत्री द्वारा श्रद्धेय नेता जी की जयन्ती पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। इस वर्ष भी 20 नवम्बर को यह कार्यक्रम बलिया कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार मे बहुत शानदार तरीके से किया गया। इस कवि सम्मेलन व मुशायरे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सासंद श्री धर्मेन्द्र यादव थे। इस कार्यक्रम मे जनपद के सासंद डॉ० राजीव राय और श्री रमाशंकर विद्यार्थी तथा पार्टी के तीनों विधायक श्री जियाउद्दीन रिजवी, श्री संग्राम सिंह यादव एवं श्री जयप्रकाश अंचल भी शामिल थे। इसके अतिरिक्त पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री तारकेश्वर मिश्रा, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिठाई लाल भारती, जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री व्यास जी गोंड एवं महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सीमा राजभर, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द गिरी, पूर्व विधायिका श्रीमती मंजू सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री संजय उपाध्याय समेत जिलाध्यक्ष श्री सुनील मौर्य, महासचिव श्री बीरबल राम, अध्यक्ष जिला पंचायत बलिया श्री आनन्द चौधरी और पूरे जनपद से पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त जनपद के अनेक सम्मानित साहित्यकार, अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षक और व्यापारी भी उपस्थित थें।
कवि सम्मेलन की अध्यक्षता श्री अकील नोमानी व संचालन देश की मशहूर कवियित्री डॉ० सरिता शर्मा ने किया। इसके अतिरिक्त श्री मदन मोहन दानिश, श्री प्रियांशु गजेंद्र, श्री चरणजीत सिंह बशर, श्री सर्वेश अस्थाना, सुश्री शाइस्ता सना, श्री शम्भू शिखर, श्री अशोक चारण और भोजपुरी कवि श्री बादशाह प्रेमी ने अपने कलाम पेश कियें। मुख्य अतिथि कार्यक्रम के समापन तक पूरे समय मंच पर उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री धर्मेन्द्र यादव ने नेताजी के साथ अपने संस्मरणों को सांझा करते हुए यह भी कहा कि उनकी जयन्ती को मनाने का यह सबसे अच्छा तरीका है क्योकि नेताजी ने जीवन भर कवियों और साहित्यकारों का बहुत सम्मान किया और स्वयं पूरी रात बैठकर कवि सम्मेलन व मुशायरे का आनन्द लेते थे।
आयोजक श्री अम्बिका चौधरी ने नेताजी का बलिया के प्रति स्नेह और जुड़ाव का कई बार उल्लेख किया। इस कवि सम्मेलन व मुशायरे मे जहां हास्य, श्रृंगार, वीर रस और अन्य विधाओ की रचनायें सुनी गयी वही बदलाव के बयार की आहट भी सुनाई पड़ी और श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व मे समाजवादी सरकार बनाने हेतु सभी उपस्थित लोगों व विशेषकर नौजवानों ने अपना इरादा और संकल्प बलिया के तेवर मे व्यक्त किय