अंडबान निकोबार राज्यपाल डॉ दिनेश शर्मा ने राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शिनी का किया शुभारंभ

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, श्री विजयपुरम अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में शिक्षा निदेशालय के विज्ञान प्रभाग द्वारा आयोजितराज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए गए नवाचारों और रचनात्मक प्रयोगों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान की प्रवृत्ति एवं नवाचार की भावना विकसित कर उन्हें भविष्य के वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ता एवं राष्ट्र निर्माता बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।
आज के बाल वैज्ञानिक ही विकसित भारत के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ हैं।
इस अवसर पर सांसद विजयपुरम नगर पालिका परिषद श्रीमती वसन्ता, सचिव शिक्षा श्रीमती ज्योति कुमारी, उपायुक्त दक्षिण अंडमान श्रीमती सुश्री पूर्वा गर्ग, पुलिस अधीक्षक दक्षिण अंडमान श्रीमती श्वेता सुगाथन, निदेशक शिक्षा एवं खेल श्री आदित्य संगोत्रा, अध्यापिकाएं एवं प्रतिभागी छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *