यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
छह वर्षीय राघव ने जरूरतमंदों की सेवा कर मनाया जन्मदिन
गोवंशों को खिलाया आनाज और बिस्कुट
शिवगढ़, रायबरेली। आज के दौर में जहां लोग अपना और बच्चों का जन्मदिन रेस्टोरेंट और होटलों में मनाने का शौक रखते हैं वहीं शिवगढ़ के छह वर्षीय राघव दीक्षित ने सेवा और संवेदना की अनूठी मिसाल पेश की। परशुराम भवन शिवगढ़ में निवास करने वाले समाजसेवी अंजनी दीक्षित के पोते एवं समाजसेवी राज भैया उर्फ राज दीक्षित के पुत्र राघव दीक्षित ने अपने जन्मदिन पर जरूरतमंदों की मदद कर खुशियां बांटीं।
राघव ने गरीब, बेसहारा, वृद्धों, दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। साथ ही बेजुबान गोवंशों को अनाज और बिस्कुट खिलाकर उनके प्रति प्रेम और संवेदना व्यक्त की। महज छह वर्ष की उम्र में राघव की इस पहल ने लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने बाबा और पिता के सेवा भाव को आत्मसात करते हुए समाजसेवा का अनुकरणीय संदेश दिया।
गौरतलब है कि परशुराम भवन में साल के बारहों मास धार्मिक आयोजन होते रहते हैं और जरूरतमंदों की सेवा का अभियान निरंतर चलता रहता है। इस मौके पर समाजसेविका उर्मिला दीक्षित, सविता दीक्षित, संध्या अवस्थी, रवि अवस्थी, अंशी, वंश, नीरज अवस्थी, उमाकांत अवस्थी एवं पूर्व कसना प्रधान रामकिशोर मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।