रायबरेली जिम्मेदार जेई डलमऊ की देखरेख में इस उमश भरी गर्मी में आए दिन बिजली रहती गायब

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

जिला संवाददाता कपिल गुप्ता रायबरेली

लगभग सौ घरों की बिजली गयब इसका जिम्मेदार कौन क्या जानकर उपभोक्ताओं को किया जा रहा है परेशान अगर परेशान नहीं किया जा रहा तो अंडरपास की पुरानी केबल जेई साहब बदलवा क्यों नहीं रहे आखिर कारण क्या

डलमऊ रायबरेली । महुआहार पावर हाउस के जेई साहब की देखरेख में आए दिन बिजली गयब रहती है इस उमश भरी गर्मी में छोटे-छोटे बच्चे बेहाल तथा लगभग 100 घरों में यही हाल है एक तो भगवान का कहर दूसरी तरफ जेई साहब का कहर जेई साहब का कहना है कि हमने इसी महीने में लगभग तीन चार बार लाइट तो सही कराई है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी का काम क्या है यह कौन जाने ऐसा लगता है की तीन-चार बार लाइट सही करा कर इन्होंने जनता के ऊपर एहसान कर दिया जिम्मेदार अधिकारी को यह नहीं पता की रेलवे अडंर पास के अंदर जर्जर केबल हो जाने के कारण आए दिन बिजली खराब रहती है खराब क्यों ना रहे आखिर वर्षों पुरानी पड़ी केबल जिससे सिर्फ दो-तीन कनेक्शन चल रहे थे अब आज लगभग सौ घरों में कनेक्शन हो जाने के कारण पुरानी जर्जर केबल लोड नहीं उठा पा रही है तो कृपया जिम्मेदार अधिकारी उस पुरानी केबल को बदलवाने की कृपा नहीं कर रहे बल्कि इस पुरानी केबल को जोड़-गाठ कर आए दिन काम चलाने में लगे हैं और फोन करने पर बताते हैं कि हमने इसी महीने में तीन चार बार लाइट सही कराई है आखिर अंडरपास में जर्जर वह पुरानी केबल क्यों नहीं बदली जाती आखिर कारण क्या है आए दिन उपभोक्ताओं को क्यों किया जाता है परेशान इसका जिम्मेदार कौन यह तो बिजली विभाग ही जाने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *