नगर निगम मुख्यालय में पार्षदगणों का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी
– लखनऊ को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में देश में तीसरा स्थान मिलने पर महापौर ने किया पार्षदगणों को सम्मानित

*लखनऊ:* नगर निगम मुख्यालय में रविवार को एक गरिमामय समारोह का आयोजन त्रिलोक नाथ हॉल किया गया जिसमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में लखनऊ को देशभर में तीसरा स्थान मिलने के उपलक्ष्य में माननीय पार्षदगणों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने नगर निगम के समस्त पार्षदों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

समारोह में नगर निगम के उपाध्यक्ष श्री गिरीश गुप्ता जी, पार्षद दल के उपनेता श्री सुशील तिवारी ‘पम्मी’ जी, सपा पार्षद दल के नेता माननीय श्री कामरान बेग जी, नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त श्रीमती नम्रता सिंह, डॉ. अरविंद कुमार राव, मुख्य अभियंता (सिविल) श्री महेश वर्मा, मुख्य अभियंता (आर.आर.) श्री मनोज प्रभात सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। समस्त माननीय पार्षदगणों ने भी समारोह में सहभागिता कर लखनऊ की इस उपलब्धि पर अपनी प्रसन्नता जताई।

*महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने अपने संबोधन में कहा,*
“यह सम्मान हम सभी की सामूहिक मेहनत और जनता के सहयोग का परिणाम है। हम इस बार देश में तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन हमारा लक्ष्य अब पहले स्थान पर पहुंचना है। इसके लिए सभी पार्षदगण अपने-अपने वार्डों में सफाई अभियान को और अधिक प्रभावशाली, व्यापक और जनसहभागिता आधारित बनाएं। हर मोहल्ले और हर गली में स्वच्छता की अलख जगानी है।”

*नगर निगम के सफाई मित्र जल्द किए जाएंगे भव्य आयोजन में सम्मानित*
उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम जल्द ही तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगा ताकि शहरवासियों को धन्यवाद दिया जा सके। इसके साथ ही सफाई मित्रों, नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी इस सफलता में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। जिसका जल्द ही भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन झूलेलाल पार्क या जनेश्वर पार्क में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही माननीय रक्षा मंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी एवं यशश्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी का समय मिलते के बाद यह आयोजन कराया जाएगा।

*”लखनऊ की जनता का धन्यवाद यात्रा”*
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने कहा कि—

*“अभी लखनऊ की आधी जनता को यह जानकारी नहीं है कि हमारा शहर स्वच्छता में देशभर में तीसरे पायदान पर है। इसलिए, जनता को धन्यवाद देने और जागरूक करने के लिए नगर निगम द्वारा एक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।”*

– इस यात्रा का नाम रखा गया है – *”लखनऊ की जनता का धन्यवाद यात्रा”*
– यह यात्रा 1 से 2 किलोमीटर की होगी
– इसमें सभी 110 माननीय पार्षद एवं नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भाग लेंगे
– सभी के हाथों में तिरंगा होगा
– हर माननीय पार्षद अपने अपने वार्ड में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन करेंगे

*लखनऊ को देश में नंबर 1 बनाने का लिया संकल्प*
माननीय महापौर जी ने कहा कि लखनऊ अब “वेस्ट टू एनर्जी” की दिशा में अग्रसर है और यह देश का ऐसा शहर बन चुका है, जहां “जीरो वेस्ट डंपिंग” की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। यह न सिर्फ स्वच्छता की दृष्टि से, बल्कि पर्यावरणीय संरक्षण की दिशा में भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। समारोह के अंत में उपस्थित सभी पार्षदगणों और अधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि अगले स्वच्छ सर्वेक्षण में लखनऊ को देश में प्रथम स्थान दिलाने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *