ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ आज यूपी भवन में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने विधान परिषद सदस्य आदरणीय श्री विद्यासागर सोनकर जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे। भेंट के दौरान नगर विकास, स्वच्छता, और पार्षदों के समन्वय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। महापौर जी ने लखनऊ में चल रही नगर निगम की योजनाओं और नवाचारों की जानकारी दी और श्री सोनकर जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह भेंट सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जो प्रदेश और नगर के विकास हेतु साझा प्रयासों की दिशा में एक सकारात्मक कदम रही।