यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
अलीगढ़ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी जिम्नेजियम में ओरियंटेशन एंड इंडक्शन प्रोग्राम-2026 के प्रतिभागी जिम सदस्यों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए युवाओं को उनके द्वारा दिखाए गए खेल के प्रति जुनून,अनुशासन,खेल भावना और देशप्रेम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिम्नेजियम क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रो.एफ़.एस.शीरानी ने की। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद केवल महान खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि समर्पण,अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के प्रेरणास्रोत थे।युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर खेल को केवल प्रतियोगिता नहीं,बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा का माध्यम बनाना चाहिए।उन्होंने बताया कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सर जियाउद्दीन हाल में मेजर ध्यानचंद के नाम पर ध्यानचंद छात्रावास भी है,जो विश्वविद्यालय में उनके प्रति सम्मान और खेल विरासत का प्रतीक है।मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय गेम्स कमेटी के सचिव प्रोफेसर युसूफ उज जमा खान ने जिम सदस्यों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।उन्होंने ओरियंटेशन एंड इंडक्शन प्रोग्राम 2026 की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को फिटनेस,अनुशासन और खेल के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने मेजर ध्यानचंद के खेल के प्रति जुनून और समर्पण को युवाओं के लिए अनुकरणीय बताते हुए कहा कि उनके जैसा जुनून ही खेल में उत्कृष्टता की राह खोलता है।सभी अतिथियों का स्वागत जिम म्यूजियम क्लब के अध्यक्ष डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी द्वारा किया गया।विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी प्रॉक्टर प्रोफेसर इफत असगर,एएमयू छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष हैदर अली खान असद,डॉ. आसिफ खान,डॉ.सरफ़राज़ और डॉ.मेराज ने अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर छात्रों ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीरें लहराकर उनके प्रति अपने सम्मान और प्रेम का इजहार किया।कार्यक्रम का संचालन जिम्नेजियम प्रशिक्षक मजहर उल कमर ने किया।इस अवसर पर गेम्स कमेटी के प्रशिक्षकों में खुसरो मारूफ,सरदार हुसैन,नवेद,इमरान शिब्ली,रियाज़ अहमद,इक़बाल अहमद,शादाब अहमद खान,मोहम्मद रिज़वान सहित दर्जनों जिम सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे।