यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण
– महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने दी स्मृति चिन्ह और शुभकामनाएं
लखनऊ: नगर निगम लखनऊ के मुख्यालय में शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए 20 कर्मठ और समर्पित कर्मचारियों के सम्मान में एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन त्रिलोकनाथ सभागार में हुआ, जिसमें नगर निगम के विभिन्न विभागों से सेवा निवृत्त हो रहे कर्मचारियों को उनके दीर्घ सेवा काल के लिए सम्मानित किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर लखनऊ की माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ये सभी कर्मचारी नगर निगम की रीढ़ रहे हैं और उनकी वर्षों की सेवा, समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए हम सभी सदैव कृतज्ञ रहेंगे।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त श्रीमती नम्रता सिंह और डॉ. अरविंद कुमार राव सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारीगण एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारीगण एवं सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों के परिजन भी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त हो रहे साथियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें उनके सेवाकाल की यादगार यात्रा के लिए सराहना दी।
नगर निगम की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार, जिन कर्मचारियों ने आज सेवा निवृत्त होकर नगर निगम परिवार को अलविदा कहा, उनमें मुख्य विभाग (अधि0) से सचिव श्री घनश्याम शर्मा, कर विभाग जोन-7 से प्रोन्नत श्रेणी-II श्री वीरेंद्र प्रकाश वर्मा, मार्ग प्रकाश विभाग से द्वितीय श्रेणी-II पद के श्री हरि प्रकाश श्रीवास्तव और पोर्टर श्री राम रूप यादव प्रमुख हैं।
इसके अतिरिक्त, कर विभाग जोन-3 से अनुचर पद पर कार्यरत श्रीमती मालती मिश्रा, कक्ष समिति-04 (स्वास्थ्य) से जल्लाद श्री चांद बाबू, और विभिन्न कक्ष समितियों से जुड़े कुल 14 सफाई कर्मी, जिनमें श्री हरि गोपाल, निममो, श्री राजू, श्री राजू कुमार, श्री महेश, श्रीमती रामरति, श्रीमती बेजन्ती, श्रीमती सीमा, श्रीमती रेनू, श्रीमती शांति, श्रीमती लक्ष्मिन, श्री राम फल, श्री रमेश, श्रीमती निर्मला और श्री राकेश शामिल हैं। इन सभी ने स्वच्छता, कर व्यवस्था और नगर सेवाओं में अपने-अपने विभागों के माध्यम से अनुकरणीय कार्य किया।
कार्यक्रम में निगम अधिकारियों ने कहा कि नगर निगम की सफलता के पीछे वर्षों तक निष्ठा से सेवा देने वाले ऐसे ही कर्मचारियों का योगदान है। सभी कर्मचारियों को सम्मानपत्र भी प्रदान किए गए।
अंत में सभी उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक रूप से उन्हें उनके स्वस्थ, सुखद और सक्रिय भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नगर निगम लखनऊ ने यह भी स्पष्ट किया कि यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी, जिससे कर्मचारियों को उनके सेवा काल के अंत में गरिमापूर्ण विदाई और आदर प्रदान किया जा सके।