नगर निगम लखनऊ के संपूर्ण समाधान दिवस में एक सौ नव से अधिक शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ नगर निगम लखनऊ द्वारा हर माह आयोजित किए जाने वाले *संपूर्ण समाधान दिवस* का आयोजन शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय, लालबाग स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में किया गया। यह विशेष आयोजन नगर आयुक्त *श्री गौरव कुमार* के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संपन्न हुआ, जिसमें नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान प्राथमिकता के साथ किया गया।

इस समाधान दिवस में नगर निगम को *कुल 109 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं*, जिनमें सबसे अधिक शिकायतें *कर विभाग* से जुड़ी रहीं। *कुल 92 कर से संबंधित प्रकरण* मौके पर ही निस्तारित किए गए। इसके अतिरिक्त *जलकल विभाग* से जुड़ी *17 शिकायतें* सीवर लाइन और जलापूर्ति संबंधी थीं, जिन पर त्वरित संज्ञान लेकर कार्यवाही की गई। वहीं *सफाई, अतिक्रमण व अभियंत्रण विभाग* से जुड़ी *3 से अधिक अन्य शिकायतें* भी निस्तारित की गईं।

*जोनवार प्राप्त कर शिकायतें:*

* *जोन-1:* 28 कर, 2 अतिक्रमण
* *जोन-2:* 09 कर
* *जोन-3:* 13 कर, 1 अभियंत्रण
* *जोन-4:* 01 कर
* *जोन-5:* 08 कर
* *जोन-6:* 15 कर
* *जोन-7:* 09 कर
* *जोन-8:* 09 कर

*जलकल विभाग:* कुल 17 शिकायतें (सीवर व जलापूर्ति से जुड़ी)

*वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति:*

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान नगर आयुक्त *श्री गौरव कुमार*, अपर नगर आयुक्त *श्रीमती नम्रता सिंह*, *श्री अरुण कुमार गुप्त*, *डॉ. अरविंद कुमार राव*, जीएम जलकल *श्री कुलदीप सिंह*, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी *श्री अशोक सिंह*, *श्री विनय कुमार राय* सहित सभी जोनों के ज़ोनल अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

*प्रमुख निस्तारित कर प्रकरणों का उदाहरण:*

1. *श्री राम सजीवन पाल* (मानस नगर, वार्ड सरोजनी नगर द्वितीय):
GIS वार्षिक मूल्य ₹36,720 से संशोधित होकर ₹16,200 किया गया।

2. *श्री संजय कुमार द्विवेदी* (न्यू पारा कॉलोनी, वार्ड आलमबाग):
GIS वार्षिक मूल्य ₹26,856 से घटाकर ₹13,680 किया गया।

3. *श्रीमती शमशुल* (आरती नगर, वार्ड अम्बेडकर नगर):
GIS वार्षिक मूल्य ₹7,920 से संशोधित ₹4,680 किया गया।

4. *श्री कुंवर बहादुर तिवारी* (अलीगंज सेक्टर-एम, वार्ड लाला लाजपत राय):
GIS वार्षिक मूल्य ₹18,360 से ₹9,504 किया गया।

5. *श्री प्रमोद कुमार तिवारी* (वृंदावन कॉलोनी, सेक्टर-16):
GIS वार्षिक मूल्य ₹13,200 से घटाकर ₹7,747 किया गया।

नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह के समाधान दिवसों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि नगर निगम और नागरिकों के बीच संवाद व विश्वास बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *