यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक प्रवीण सैनी
– शहरी सेवाओं में मुस्तैदी से मिला नागरिकों को राहत
लखनऊ: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम की टीम ने तत्परता के साथ मैदान में उतरते हुए राहत कार्यों को अंजाम दिया।
नगर निगम के अभियंत्रण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सभी जोनों में वार्ड स्तर पर सक्रिय नजर आए। कॉलोनियों, मुख्य सड़कों और प्रमुख चौराहों पर जल निकासी के लिए विशेष निगरानी रखी गई।
*पंपिंग सेट की मदद से निकाला गया पानी*
बारिश के पानी को त्वरित रूप से निकालने के लिए कई वार्डों में पंपिंग सेट लगाए गए। जिन क्षेत्रों में जल भराव अधिक था, वहां अतिरिक्त संसाधन जुटाकर स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। इससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली और जन-जीवन सामान्य हो सका।
*नगर आयुक्त की अपील – 1533 पर दें सूचना*
नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र, कॉलोनी या घर के आसपास जल भराव की समस्या उत्पन्न होती है, तो वे नगर निगम के टोल फ्री नंबर 1533 पर संपर्क कर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। नगर निगम की टीम शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर समाधान सुनिश्चित करेगी।
*सेवाओं की रूपरेखा – नगर निगम की प्राथमिकताएं*
नगर निगम लखनऊ नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं देने हेतु प्रतिबद्ध है। विशेष रूप से वर्षा के दौरान निम्न सेवाएं प्राथमिकता पर संचालित की जा रही हैं:
– जल भराव का तत्काल समाधान
– पंपिंग सेट की सहायता से जल निकासी
– 1533 पर त्वरित शिकायत निवारण
नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में बारिश से पूर्व तैयारी और जल निकासी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि नागरिकों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।