एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल रहीं मुख्य अतिथि

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ: सहकारिता भवन में आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में नगर निगम लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। इस भावनात्मक एवं पर्यावरणीय संदेश से भरपूर कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के सम्मान में एक वृक्षारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती पुनीता भटनागर, श्रीमती ज्योत्सना गुप्ता, श्रीमती प्रतिमा बलियान, श्रीमती सरिता, श्रीमती कायली गुप्ता, श्रीमती कुसुम पाठक और श्रीमती प्रीति मिश्रा द्वारा किया गया। मंच संचालन श्री प्रदीप शुक्ला ने किया।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को प्रभावित किया। उन्होंने गीत, कविता और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया।

महापौर श्रीमती खर्कवाल ने इस पहल को समाज में संवेदनशीलता और पर्यावरण चेतना का सुंदर समन्वय बताते हुए आयोजकों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *