ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक प्रवीण सैनी
हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान की तैयारी के संबंध में लखनऊ महानगर के सभी मंडलों में बैठकों का आयोजन किया गया।
भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैंट मंडल-2, समर विहार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और इसे व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए कार्य योजना तय की और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सुनिश्चित की।
नीरज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित अभियान में हर घर और बाजारों में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।तिरंगा यात्रा देशभक्ति और एकता की भावना को जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करते हैं।
आनंद द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन से सिंदूर की सफलता के कारण इस वर्ष आमजन में और अधिक उत्साह है। पार्टी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी आमजन के साथ मिलकर देश भक्ति के राष्ट्रीय पर्व को वृहद स्तर पर मनाया जाएगा। तिरंगा हमारे गर्व और बलिदान का प्रतीक है।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व एलसी अरविंद त्रिपाठी ‘गुड्डू’, राजधानी बैंक के चेयरमैन हरशरण लाल गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, विनायक पांडे, मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत , मानवेंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।