नगर निगम की सख्ती: सिंगल यूज प्लास्टिक व गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम लखनऊ द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाए रखने के साथ-साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

गंदगी फैलाने तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग, परिवहन, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जोन-08 क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत दिनांक 02 फरवरी 2026 को वृंदावन एवं हैवतमऊ मवैया क्षेत्र के आसपास के इलाकों का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान लगभग 25 दुकानों की जांच की गई, जिसमें कई दुकानों पर स्वच्छता मानकों का उल्लंघन पाया गया।

निरीक्षण के दौरान गंदगी फैलाने के मामलों में 13 दुकानदारों के विरुद्ध चालान जारी किए गए। नगर निगम टीम द्वारा मौके पर ही कुल 4100 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। यह अभियान जोनल सेनेटरी अधिकारी जोन-08 श्री जितेंद्र गांधी के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मो. नईम सहित सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्येन्द्र नाथ, मीरा राव एवं वीरभद्र सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *