यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
– लालबाग स्थित झंडी वाला पार्क में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी सहित विभिन्न राजघरानों के सदस्य एवं गणमान्यजन रहे उपस्थित
लखनऊ। नगर निगम द्वारा लालबाग स्थित झंडी वाला पार्क में श्रद्धेय राजा राज रघुवर सिंह साहब की 94वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धेय राजा राज रघुवर सिंह साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा छतरी का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में राजमाता श्रीमती मालती देवी जी, माननीय विधायक श्री विनोद शंकर अवस्थी जी, अध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रचारक श्री वीरेंद्र सिंह जी, माननीय पार्षद श्री प्रमोद सिंह राजन जी, झंडी राज, खीरी के राजा श्री राजेश्वर सिंह जी, राजा तिलोई श्री गोपेंद्र सिंह जी सहित विभिन्न राजघरानों से आए राजपरिवारों के सम्मानित सदस्य एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस आयोजन के माध्यम से श्रद्धेय राजा राज रघुवर सिंह साहब के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनकी स्मृति को नमन किया गया। छतरी का लोकार्पण ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को संजोने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा। ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।