यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच नगर में गुरुवार को भाजपा द्वारा मतदाता जागरूकता एवं एसआईआर महाभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। मोहल्ला गोखले नगर स्थित सभासद प्रतिनिधि दंगल यादव के आवास से विधायक मूलचंद्र निरंजन एवं भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत की गई। पार्टी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सभासद और बूथ अध्यक्ष साथ रहे।
कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। विशेष रूप से नए मतदाताओं को फार्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। पार्टी ने युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। विधायक ने कहा, प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है, ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता से चलाने और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का आह्वान किया। बताया गया कि यह अभियान आगे भी विभिन्न मोहल्लों में चलाया जाएगा ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। इस मौके पर ओपी कुशवाहा, मनीष नगरिया, रवि कुशवाहा, विकास पटेल धनौरा, अनिल वर्मा, नरेश कुशवाहा, दंगल यादव, महेंद्र सोनी, बादाम कुशवाहा, रामराजा निरंजन आदि मौजूद रहे