Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को नगर निगम लखनऊ द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य स्वच्छता बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा नागरिकों को स्वच्छ शहर के प्रति जागरूक करना रहा।

जोनल सेनेटरी ऑफिसर श्री मनोज यादव के निर्देशानुसार जोन-03 क्षेत्र के अंतर्गत केशव नगर मोड़ से सेंट जोसेफ स्कूल तक मुख्य मार्ग पर विशेष रोकथाम अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कुल 11 चालान जारी किए गए, जिनसे 8,550 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग पाए जाने पर 7 चालान किए गए, जिनसे 8,500 रुपये की धनराशि वसूल की गई।

इस प्रकार कुल 17 चालानों के माध्यम से 17,050 रुपये का जुर्माना वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराया गया। कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में गंदगी न फैलाने तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने की सख्त हिदायत भी दी गई।

इस अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार गौतम, श्री सुमित मिश्रा, श्री पुष्कर सिंह पटेल, श्रीमती अंकाक्षा गोस्वामी सहित 296 प्रवर्तन दल के कार्मिक एवं क्षेत्रीय सुपरवाइजर की संयुक्त टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *