जिलाधिकारी ने गौरीबाजार विकास खण्ड का किया निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं की गहन जांच

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने शनिवार को अपराह्न 02:45 बजे विकास खण्ड गौरीबाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, लेखाकार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम विकास खण्ड परिसर का सघन निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके उपरांत कार्यालय के विभिन्न पटलों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। लेखाकार पटल पर टेंडर संबंधी पत्रावलियों का परीक्षण किया गया, जबकि स्थापना पटल पर अभिलेखों एवं आलमारियों की विधिवत जांच की गई। सेवारत कर्मचारियों की व्यक्तिगत पत्रावलियों एवं सेवापुस्तिकाओं का निरीक्षण करते हुए नामिनी प्रपत्रों का भी अवलोकन किया गया।
कनिष्ठ सहायक से जनसुनवाई एवं जनसूचना से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त मनरेगा, एनआरएलएम तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के कार्यों एवं अभिलेखों की भी समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन के नवीनतम निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं का संचालन करने तथा आमजन को विकास प्रक्रिया में सहभागी बनाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *