यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
वैशाली पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर पर अक्सर विवाद होता है और बड़े-बड़े डिबेट होते हैं. एनकाउंटर कितना जायज था, इसको लेकर सवाल-जवाब होते हैं. लेकिन इन सबसे अलग वैशाली एनकाउंटर को लेकर पुलिस की सराहना करने वालों की लिस्ट में मृतक प्रिंस कुमार के पिता भी शामिल हैं, जो इस एनकाउंटर को सही ठहरा रहे हैं. बुजुर्ग पिता ने कानून को प्राथमिकता देते हुए बेटे के एनकाउंटर को जायज ठहराया है.
देर रात तक प्रिंस का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया और इस दौरान हुसैना खुर्द गांव निवासी प्रिंस के पिता नंद किशोर सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे थे. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस ने जो किया अच्छा किया. इसके लिए पुलिस को धन्यवाद देता हूं.