प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
उप संपादक संजय मिश्रा
तल्हेडी बुजुर्ग: मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोपहर के समय गांव साखन कला निवासी 35 वर्षीय आशीष पुत्र तिलक राम तल्हेडी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार कर रहा।उसी समय सहारनपुर की ओर से आ रही तेज रफ़्तार ट्रेन वहां से गुजर रही थी जिसकी चपेट में आकर युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना घटित होते ही वहां रेलवे कर्मचारी व राहगीर एकत्रित हो गए जिन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही देवबंद कोतवाल, तल्हेडी चौकी प्रभारी लोकेश राणा घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक युवक के परिजनों को सूचित करते हुए मामले की गहनता से छानबीन की। तत्पश्चात पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक युवक के दो बच्चे हैं जिनका लालन पालन करने के लिए वह मेहनत मजदूरी का कार्य किया करता था। उधर पुलिस का कहना है कि मृतक युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।ट्रेन के ड्राइवर से पूछताछ करने के बाद ही पता चल सकेगा की युवक ने आत्महत्या की है या ट्रेन की चपेट में आने से हादसा घटित हुआ है।