वर्तमान बजट प्रदेश और देश को विकसित बनायेगा: केशव प्रसाद मौर्य

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

– यूनियन बजट 2026-27 व्यापारी सम्मेलन

लखनऊ, 9 फरवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ, लखनऊ महानगर के तत्वावधान में आज विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित ‘ यूनियन बजट 2026-27 व्यापारी सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य उप-मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि किसी भी बजट का उद्देश्य, देश को दीर्घकालिक प्रगति के रास्ते पर ले जाने का होता है। आज भारत चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है, हमारा विदेशी मुद्रा भंडार भी सर्वकालिक उच्च स्तर पर है।
उन्होंने कहा कि हम विश्व के तकनीकी स्तर पर श्रेष्ठ देशों के साथ समझौता कर रहें हैं। आज इस बजट को देखें तो हर किसी को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने व्यापरियों से अपील की, कि हम स्वदेशी ही बेचेंगे और स्वदेशी ही खरीदेंगे। उन्होंने मंच से नारा दिया कि ‘जब बाजार जायेंगे माल स्वदेशी ही लायेंगे’।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर व्यापारियों को सुरक्षा की गारंटी ना हो तो क्या कोई उत्तर प्रदेश में व्यापार करना चाहेगा क्या ? प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब व्यापारी पलायन कर रहे थे क्योंकि ना पैसा सुरक्षित था ना परिवार। लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार उत्तर प्रदेश के 25 करोड लोगों की सुरक्षा की गारंटी है।
प्रधानमंत्री जी द्वारा 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के करीब है और और दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ओपन ट्रेड डील के माध्यम से अमेरिका यूरोप और अन्य देशों के साथ व्यापार के रास्ते खुले हैं। देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी औद्योगिक क्रांति आ चुकी है और बहुत बड़े स्तर पर निवेश आ रहा है। लखनऊ के व्यापारियों का माल भी विदेश में जाए इसके लिए आप सभी के पास बड़ा अवसर है इसके लिए आप सभी तैयारी करें। डबल इंजन की सरकार आपके साथ खड़ी है। पहले वैट के नाम पर व्यापारियों का बड़ा उत्पीड़न होता था लेकिन वेट की जगह जीएसटी आया इसमें पहले तो दर ज्यादा थी लेकिन आज जीएसटी दर इतनी कम कर दी गई की व्यापारी ईमानदारी से व्यापार करें और ईमानदारी से टैक्स दें। उसका परिणाम है कि आज देश आत्मनिर्भर भारत बन रहा है और आर्थिक महाशक्ति बन रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार आज सर्वकालिक उच्च स्तर पर है। आज विपक्षी दल व्यापारी का मतलब भाजपाई ही समझते है और हमें इस पर गर्व है आज प्रतिकूल स्थिति में आप कमल का फूल खिला रहे हैं और जब प्रतिकूल स्थिति थी तब भी आपने कमल का फूल का साथ दिया।
आज केंद्रीय बजट पर परिचर्चा के अवसर पर आप सभी से आवाहन करता हूं कि प्रधानमंत्री जी की अपील के अनुसार हम स्वदेशी ही खरीदेंगे और स्वदेशी ही बेचेंगे।
प्रयागराज कुंभ में और अयोध्या, काशी, मथुरा व अन्य तीर्थ स्थलों पर 100 करोड़ से अधिक लोग दर्शन के लिए आए जो कुछ ना कुछ खरीद कर ले गए।
समाजवादी पार्टी सरकार के समय में प्रदेशवासियों और व्यापारियों की सुरक्षा खतरे में थी। इनका कार्य था कि फूट डालो और राज करो।
प्रधानमंत्री जी ने आजादी के 100 साल पूरा होने पर 2047 में विकसित भारत का लक्ष्य रखा है तो समझ लीजिए कि अगले 21 साल तक प्रदेश में ना समाजवादी पार्टी और ना देश में कांग्रेस के आने की संभावना है क्योंकि विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश बनाना पीड़ीए के विजन और बूते की बात नहीं है।
पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। राहुल गांधी जी के संसद में घटिया विचार आपने सुने है जो निरंतर सासद की निष्पक्ष कार्यवाही में बाधा बनते हैं और वैसा ही रास्ता आज समाजवादी पार्टी ने विधानसभा में दिखाया। महामहिम राज्यपाल जी के अभिभाषण के समय ऐसा हो हल्ला कर रहे थे कि जैसे छात्र संघ का चुनाव हो।

टैक्स के नाम पर शोषण और उत्पीड़न बंद हुआ है। मोदी जी ने कहा है कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा और किसी ने भी बेईमानी करके खाया है तो उसकी जांच करा कर वसूल करके देश की भलाई में वापस लगाऊंगा।
जैसे प्रयागराज में गंगा जमुना सरस्वती त्रिवेणी है वैसे ही अगडी, पिछडी और अनुसूचित जाति की त्रिवेणी भारतीय जनता पार्टी में है। हम सबका साथ और सबका विकास करते हैं जिसने वोट नहीं दिया उनको भी आवास आयुष्मान कार्ड और सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
2027 में लखनऊ की सभी सीटों पर भी कमल खिलेगा और 2027 में हमें अपना ही रिकॉर्ड तोड़ना है। 2027 में 325 से भी ज्यादा सीट हासिल करके उससे भी बड़ी विजय प्राप्त करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ाना है और समाजवादी पार्टी का सुपड़ा साफ करना है। वह सैफई वापस जाए लखनऊ में इनकी जरूरत नहीं है।
2024 लोकसभा चुनाव में जनता को गुमराह किया था कि भारतीय जनता पार्टी संविधान और आरक्षण खत्म कर देंगे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी संविधान की पुजारी है और आरक्षण की समर्थक है। 2024 लोकसभा चुनाव में यह भ्रम फैलाकर कुछ सीटें ज्यादा जरुर हासिल कर ली लेकिन उसके बाद हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार में भी हमने बड़ी विजय हासिल की है।

यूनियन बजट 2026-27 व्यापारी सम्मेलन ‘ के अति विशिष्ट अतिथि नोएडा के विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने अपने संबोधन में वर्तमान बजट को 2047 के विकसित और संस्कृति से समृद्ध विकसित भारत की नींव बताते हुए बजट को आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
पंकज सिंह ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत का सबसे हाई ग्रोथ रेट चल रहा है, 2047 का एक नया भारत होगा। आज इस बजट के माध्यम से कम्युनिकेशन और ट्रांसपोर्टेशन पर विशेष ध्यान दिया गया है, बजट में दस हजार करोड़ का ग्रोथ फण्ड भी रखा गया है। कैपिटल एक्सपेंडेशन में 9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। डिफेंस में 7.8 लाख करोड़ दिए गए हैं। इस बजट से स्पष्ट हो जाता है कि सरकार, संस्कृति से समृद्ध भारत और विकसित भारत 2047 तक बनाने के मिशन पर कार्य कर रही है।

यूनियन बजट 2026-27 व्यापारी सम्मेलन में लखनऊ भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान बजट के माध्यम से देश का व्यापारी वर्ग प्रदेश और देश को विकसित बनाने की दिशा में अग्रणी रहेगा। कार्यक्रम में व्यापारी सम्मेलन के संयोजक और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक खरे ने उत्तर प्रदेश के उद्यमी एवं व्यापारी समाज की सुरक्षा, राहत एवं व्यापारिक सुगमता हेतु एक 5 सूत्रीय ज्ञापन मुख्य अतिथि को सौंपते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा से भाजपा के साथ रहा है और आगे भी भाजपा के ही साथ रहेगा। उन्होंने सभी से स्वदेशी वस्तुओं को अधिक से अधिक अपनाने पर बल दिया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर विनीत अग्रवाल शारदा प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, मनीष गुप्ता सह-संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ, सुधीर हलवासिया, अजय त्रिपाठी मुन्ना, संदीप बंसल, घनश्याम अग्रवाल गुड्डा, टिंकू सोनकर सहित राजधानी के तमाम व्यापारी संगठनों से व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *