शरद पवार पुणे के हॉस्पिटल में भर्ती, सांस लेने में दिक्कत की शिकायत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

 एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार को स्वास्थ्य कारणों के चलते सोमवार को पुणे के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पवार को खांसी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत है.वह बारामती में अपने घर पर थे. तबीयत खराब होने पर 85 वर्षीय शरद पवार को उनकी बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद सुले के साथ रूबी हॉल क्लिनिक लाया गया. पुणे से करीब 100 किमी दूर बारामती से आने के तुरंत बाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री को व्हीलचेयर से हॉस्पिटल के अंदर ले जाया गया.हॉस्पिटल के चीफ कार्डियोलॉजिस्ट और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. परवेज ग्रांट ने कहा कि डॉक्टरों की एक टीम पवार की जांच करेगी और आगे का फैसला करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *