यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. मोरवा में एक प्राइवेट स्कूल के संचालक को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला. घटना के बाद से ताजपुर थाना क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.दरअसल, मोरवा प्रखंड स्थित हरपुर भिंडी पंचायत के दर्जीनिया पुल के समीप अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. जहां बाइक से घर जा रहे एक निजी स्कूल के संचालक को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला. हत्या के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं.मोरवा के सोंगर पंचायत निवासी पलटन सहनी के पुत्र गणेश सहनी (30), हरपुर पंचायत में अपने स्कूल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान दर्जनिया पुल के करीब तीन बाइक पर करीब छह की संख्या में घात लगाए अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी. स्थानीय लोगों की मानें तो मृतक को उन बदमाशों ने 14 गोलियां मारी.रविवार की देर शाम घटना को अंजाम देने बाद सभी बदमाश मौके से भाग निकले. सूचना पाकर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे. आनन-फानन गणेश सहनी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. इधर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे. नेशनल हाईवे 28 को जाम कर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.