लखनऊ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पूर्ण तिथि पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी वरिष्ठ नेता नीरज सिंह पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया समेत वरिष्ठ नेताओं ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

एकात्म मानववाद व अंत्योदय के महान प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी व उत्कृष्ट संगठनकर्ता पं० दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, भाजपा वरिष्ठ नेता डॉक्टर नीरज सिंह ने चारबाग स्थित दीनदयाल स्मृतिका वाटिका में प्रतिमा पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडित जी के अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सदस्य विधान परिषद डॉ महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *