नगर निगम जोन-4 में बड़ी कार्रवाई, 46 लाख से अधिक बकाया पर सरोज इंस्टीट्यूट का प्रशासनिक ब्लॉक सील

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ: नगर निगम जोन-4 द्वारा बड़े बकाएदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। कर बकाया वसूली के क्रम में सरोज इंस्टीट्यूट के प्रशासनिक ब्लॉक को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई टैक्स सुप्रिटेंडेंट श्री बनारसी दास के नेतृत्व में ईटीएफ टीम और कर निरीक्षकों की मौजूदगी में संपन्न हुई।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, सरोज इंस्टीट्यूट पर कुल 46 लाख 01 हजार 635 रुपये 87 पैसे का कर बकाया लंबित था। निगम द्वारा पूर्व में संस्थान को कई बार नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समयावधि में भुगतान नहीं किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक बकाया राशि का पूर्ण भुगतान नहीं किया जाता, तब तक सील हटाने की प्रक्रिया नहीं की जाएगी।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री अशोक सिंह ने अन्य बड़े बकाएदारों को भी चेतावनी दी है कि समय रहते कर जमा कर दें, अन्यथा इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *