हजारीबाग में हाथियों का आतंक, एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत 6 को कुचलकर मार डाला

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

हजारीबाग के चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में गुरुवारदेर रात हाथियों के हमले से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। घटना रात लगभग एक से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, पांच हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया। अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। हाथियों ने कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और बाहर निकल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *