यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
रक्सौल पहुंची सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर कोच S-5 में एक 35 वर्षीय युवक ने जंजीर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात्रि करीब 11 बजे वाशिंग पिट पर रेलकर्मियों ने शव देखा, जिसके बाद आरपीएफ और रेल पुलिस को सूचना दी गई। मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
रेल डीएसपी बेतिया राजेश कुमार ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा