यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव ने देश की राजनीति की दिशा बदल दी है. ताजा रुझानों और नतीजों के मुताबिक, बीएनपी यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने अब तक 151 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. इसके साथ ही पार्टी बहुमत के करीब पहुंच चुकी है और सरकार बनाने का रास्ता साफ नजर आ रहा है. सबसे बड़ी खबर यह रही कि बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान ने ढाका-17 सीट से जीत हासिल की है. पार्टी के मीडिया सेल से जुड़े नेताओं ने इसकी पुष्टि की है. गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे तारिक रहमान ने राजधानी के गुलशन मॉडल हाई स्कूल केंद्र पर मतदान किया था. उनके साथ पत्नी डॉ. जुबैदा रहमान और बेटी भी मौजूद थीं.
बांग्लादेश चुनाव नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BNP नेता तारीक रहमान को जीत पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे को दिखाती है. मोदी ने अपने संदेश में कहा कि भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश मिलकर आपसी रिश्तों को और मजबूत करेंगे और साझा विकास लक्ष्यों पर आगे बढ़ेंगे.