सड़क हादसे में काल के गाल में समां गए युवकों के घर में तीसरे दिन भी कोहराम मचा रहा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया

शिवगढ़,रायबरेली। सड़क हादसे में काल के गाल में समाए युवकों के घरों में तीसरे दिन भी मातम पसरा रहा, शोमवार को तो कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। तीसरे दिन मंगलवार को भी रोते-बिलखते परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। इसी क्रम में कांग्रेस नेताओं ने मृतकों के घर पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया।
गौरतलब है कि रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे बछरावां से मित्र की बारात से घर लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया था। हादसे में जगन्नाथपुर मजरे सूरजपुर गांव निवासी शिवशंकर रावत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि बैंती बाजार निवासी रोहित साहू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ से एम्स रायबरेली ले जाते समय दम तोड़ दिया था। वहीं बैंती बाजार के ही पप्पू त्यागी गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि केतार पासी, पूर्व प्रधान रामकिशोर मौर्य, अनिल कुमार रावत, कांग्रेस के जिला सचिव एवं शिवगढ़ ब्लॉक प्रभारी पल्टू पासी, शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव, वीरेंद्र दीक्षित, राजेंद्र मिश्रा, ब्लॉक महासचिव प्रेम गुप्ता व राजेंद्र कुमार ने मृतकों के परिजनों से मिलकर संवेदना जताई और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *