विराट हिंदू सम्मेलन पंद्रह फरवरी को एंबियेंस गार्डन, सेक्टर-25 में

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

पानीपत पंद्रह फरवरी को सेक्टर-25 स्थित एंबियेंस गार्डन में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुणदास जी के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष आहूजा रहेंगे, जो वर्तमान सामाजिक परिदृश्य एवं हिंदू समाज की एकता पर अपने विचार रखेंगे।

यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक एवं सेक्टर-29 इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान श्रीभगवान अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन में कीर्तन, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा समाज को जागरूक करने वाले प्रेरक उद्बोधन होंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध सामाजिक चिंतक विभू पालिवाल उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में हरियाणा एनवायर्नमेंट मैनेजमेंट सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राणा तथा दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया है। यह सम्मेलन सामाजिक समरसता, सनातन सांस्कृतिक चेतना एवं संगठनात्मक एकता को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
बैठक में मुख्य रूप से सेक्टर-25 पार्ट 1 इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान सरदार हरचरण सिंह धामू, सेक्टर-25 पार्ट-2 माइक्रो इंडस्ट्री के प्रधान प्रमोद शर्मा, सेक्टर-25 इंडस्ट्री के प्रधान आशीष जैन, वैदिक परिवार के महासचिव डॉ राजबीर आर्य, ब्रिजेश नंदा, अमन मित्तल, पवन गुप्ता, धर्मपाल जनेजा, राजेश भाटिया, निशा चोपड़ा, ममता गोयल, बीके अंजना, प्रिया जुनेजा , बेला भाटिया ,विनोद मंगला , हरबीर जागलान, तथा जगदीश चोपड़ा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और जिम्मेदारियों का निर्धारण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *