यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बसपा और कांग्रेस, अपना दल (एस) और भाजपा छोड़कर बड़ी संख्या में प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू बसपा सहित दीना नाथ कुशवाहा पूर्व विधायक देवरिया, राजकुमार पाल पूर्व विधायक प्रतापगढ़ सदर, डॉ. दानिश खान एआईएमआईएम कन्नौज पूर्व प्रत्याशी, पूर्व सदस्य विधान परिषद श्रीमती हुस्ना सिद्दीकी, श्रीमती पूनम पाल एवं पहली ड्रोन पायलट इटावा की रंजना पाल भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुई।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ शिव शंकर भुर्जी, शंभू प्रजापति, मौ0 अयाज आब्दी, चमन लाल पूर्व वामसेफ प्रभारी, राधेलाल रावत, राम जियावन, मौलाना जमीर कासमी, अफजल सिद्दीकी, शाहिद शेख, महोबा के भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य श्री आनंद द्विवेदी, तौकीर आदि तमाम नेता भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आज 15 हजार 7 सौ 18 लोग विभिन्न दलों को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे सभी नेता और कार्यकर्ता अनुशासन के साथ एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगे। समाजवादी पार्टी मजबूत होगी तो हम सब मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। हमें सŸाा परिवर्तन करना है तभी सबको इंसाफ मिलेगा।
समाजवादी पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं ने 2027 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं एवं साथियों का स्वागत किया और धन्यवाद दिया। श्री यादव ने कहा कि बहुजन समाज और समाजवादी पार्टी का रिश्ता बहुत गहरा है। नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी। 2027 में पीडीए की जीत और बड़ी होगी। उन्होंने कहा कि यह पीडीए का प्रेम प्रसार समारोह है। होली मिलन से पहले यह पीडीए होली मिलन हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूती से लड़े