चार दिन दिन बरामद हुआ नहर में गिरे व्यक्ति का शव घटनास्थल से दो किमी दूर पानी पर उतराया, खेतों में काम कर रहे लोगों ने दी पुलिस को इत्तिला

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच नहर में गिरकर डूबे 55 वर्षीय हरदयाल बंशकार का शव करीब 74 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। थाना पुलिस व स्थानीय गोताखोरों के अलावा एसडीआरएफ की दो टीमें लगातार तीन दिनों से सर्च ऑपरेशन चला रहीं थीं। रविवार की सुबह घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर कटकरी पुल के आगे नहर का पानी कम होने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने शव उतराता देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हरदयाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, गांअलावाबाद भी शोक का माहौल है।
बता दें कि गुरुवार की सुबह नदीगांव थाना क्षेत्र के गांव कन्हरी से निकली बंगरा शाख की बड़ी नहर में गांव का रहने वाला 55 वर्षीय वृद्ध हरदयाल गिर कर लापता हो गया था। ग्रामीणों के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब हरदयाल नहर पुल पर बैठा था तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह नहर की अथाह जल राशि में समा गया था। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम गुरुवार को ही बुला ली गई थी। थाना पुलिस के साथ एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की कई टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। शनिवार को नहर का पानी बंद कराया गया था और कटकरी पर जाल भी लगाया गया था। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया था। विधायक ने पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों को ढांढ़स बंधाते हुए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से आवश्यक बातचीत कर जरूरी निर्देश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *