यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
रायबरेली। जिले के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने रविवार को शिवगढ़ थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिस महकमे में सतर्कता का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रचलित अभिलेखों की गहन जांच की तथा महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, मैस, पुलिस बैरक और बंदीगृह की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।एसपी ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, महिला एवं साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था बनाने और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान थाना प्रभारी राजीव सिंह सहित समस्त स्टाफ को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, आमजन से शालीन व्यवहार करने और कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए निर्देश किया। पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण से पुलिस महकमे में सक्रियता देखने की मिली।