यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ: जलकल विभाग, जोन–8 द्वारा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुचारु एवं स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से ओवरहेड टैंकों की निर्धारित तिथियों पर सफाई कराई जा रही है। इसी क्रम में 17 फरवरी 2026 की शाम को सेक्टर–एन एलडीए कॉलोनी स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई का कार्य किया जाएगा।
जलकल विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत विभिन्न कॉलोनियों के ओवरहेड टैंकों की क्रमवार सफाई सुनिश्चित की जा रही है। 17 फरवरी को प्रस्तावित सफाई कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्र में जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रह सकती है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सफाई कार्य पूर्ण होने के पश्चात अगले दिन प्रातःकाल से जलापूर्ति पुनः सामान्य कर दी जाएगी।
जलकल विभाग ने सेक्टर–एन एलडीए कॉलोनी के निवासियों से अनुरोध किया है कि वे सफाई कार्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार पेयजल का पूर्व भंडारण कर लें, जिससे असुविधा से बचा जा सके। विभाग का कहना है कि यह कार्य जनहित में किया जा रहा है ताकि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
प्रभारी अधिशासी अभियंता, जोन–8 ने बताया कि शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित अंतराल पर टैंकों की सफाई कराई जा रही है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।