यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
– दो जोनों में विशेष कार्रवाई, *27,500 रुपये जुर्माना वसूला;* प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त
लखनऊ: शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम की टीमों ने विभिन्न जोनों में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान गंदगी फैलाने वालों, प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग एवं भंडारण करने वालों तथा बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
*जोन-03 में विशेष अभियान, 15 चालान कर 27,500 रुपये वसूले*
जोन 3 के जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री मनोज यादव के नेतृत्व में सीतापुर रोड क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया। बाजार क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध 07 चालान काटे गए, जिनसे 4,300 रुपये की वसूली की गई।
वहीं प्रतिबंधित पॉलीथीन पाए जाने पर 03 चालान जारी कर 2,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। बिना लाइसेंस तंबाकू एवं तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने के लिए जागरूक किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाली 05 दुकानों पर 21,200 रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया।
इस प्रकार कुल 15 चालानों के माध्यम से 27,500 रुपये की धनराशि वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराई गई। अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार गौतम, श्री सुमित मिश्रा, श्री पुष्कर सिंह पटेल, श्रीमती अंकाक्षा गोस्वामी, प्रवर्तन दल-296 के कार्मिक तथा क्षेत्रीय सुपरवाइजर की संयुक्त टीम उपस्थित रही।
*जोन-08 में निरीक्षण अभियान, 1 किलो पॉलीथीन जब्त*
जोन-08 सेक्टर-जी एवं सेक्टर-बी, बरगवां रोड के आसपास क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। गंदगी फैलाने पर संबंधित दुकानों एवं प्रतिष्ठानों से 2,000 रुपये का अर्थदंड मौके पर वसूला गया।
इसके अतिरिक्त प्रतिबंधित पॉलिथीन, प्लास्टिक एवं थर्माकोल के विक्रय और भंडारण पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। लगभग 12 दुकानों की जांच के दौरान करीब 01 किलोग्राम पॉलीथीन जब्त की गई। जोनल सेनेटरी अधिकारी जोन-08 श्री जितेंद्र गांधी के नेतृत्व में चले इस अभियान में मो. नईम, मीरा राव, वीरभद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।