मधुबनी से पकड़ा गया एक और ‘लादेन’, हजारों किलोमीटर दूर पाकिस्तानी आतंकियों के साथ कर रहा था खेल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

मधुबनी से बड़ी खबर सामने आई. यहां एक साल से फरार जाली नोट का सरगना अबुल इनाम उर्फ लादेन गिरफ्तार किया गया. उस पर पाकिस्तान के आतंकियों से कनेक्शन होने का शक है. एक पाकिस्तानी नागरिक को भारत से भगाने में मदद करने का भी आरोप है. पुलिस उसके गुनाहों की कुंडली खंगाल रही है. पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं.मधुबनी जिले से जाली नोट गिरोह के कथित सरगना अबुल इनाम उर्फ लादेन की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है. एक साल से फरार चल रहे आरोपी को बासोपट्टी थाना पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक मोहल्ले से दबोचा. पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी पर जाली नोट तस्करी के साथ-साथ एक पाकिस्तानी नागरिक को भगाने में मदद करने का भी आरोप है.जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लंबे समय से इनपुट मिल रहे थे कि अबुल इनाम जाली नोट नेटवर्क का सक्रिय सदस्य है और सीमावर्ती इलाकों के जरिए इस गिरोह को संचालित कर रहा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके ठिकानों और संपर्कों की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के संभावित अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और संदिग्ध संगठनों से संपर्क के पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी जांच के बाद ही होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *